अमर उजाला
Sat, 8 March 2025
हाल ही में रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म 'बी हैप्पी' का टीजर रिलीज हुआ, जो जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है।
आइए जानते है आज रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्मों के बारे में..
साल 2011 में रिलीज हुई 'फालतू', हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सेप्टेड’ की रीमेक थी। यह एक कॉमेडी जॉनर की फिल्म रही, जिसमें रितेश देशमुख, बोमन ईरानी, आदि कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह सेमी हिट फिल्म थी।
'एनीबडीकैन डांस' वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी, जो रेमो डिसूजा के निर्देशन बनी डांस केंद्रित फिल्म थी। इसमें प्रभु देवा, गणेश आचार्य, धर्मेश येलंडे जैसे बड़े कलाकार शामिल थे। यह भी एक सेमी हिट फिल्म थी।
टाइगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडीज अभिनीत फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' एक सुपरहीरो फिल्म थी, जो 2016 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म फ्लॉप रही थी।
यह एक्शन थ्रिलर फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान,अनिल कपूर, जैकलिन फर्नांडीज, बॉबी देओल, साकिब, सलीम, डेजी शाह जैसे बड़े कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी डांस पर केंद्रित थी। इसमें वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभु देवा और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में थे।
500 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े से बस कुछ कदम दूर ‘छावा’, जानें कुल कितनी हुई कमाई