अमर उजाला
Fri, 2 May 2025
1 मई को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज हुईं। इनमें साउथ की भी दो फिल्में शामिल हैं, ‘रेट्रो’ और ‘हिट 3’।
दोनों ही फिल्मों से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। क्योंकि एक ओर ‘रेट्रो’ में जहां तमिल स्टार सूर्या नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर ‘हिट 3’ तेलुगु स्टार नानी की मच अवेटेड फिल्म है।
अब दोनों ही फिल्मों की कमाई के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। जिनमें दोनों ही फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है।
बात करें सूर्या और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘रेट्रो’ की तो इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने अपने पहले ही दिन 19.25 करोड़ की कमाई की है।
इसमें सबसे ज्यादा कमाई तमिल में हुई है। फिल्म के तमिल वर्जन ने 17.25 करोड़ की कमाई की है। जबकि तेलुगु में 1.95 और हिंदी वर्जन ने 0.05 करोड़ की कमाई की है।
जबकि नानी की तेलुगु एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘हिट 3’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरूआत की है।
फिल्म ने अपने पहले दिन 18 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरूआत की।
जिसमें फिल्म के तेलुगु वर्जन की कमाई सबसे ज्यादा 17.25 करोड़ रही। जबकि हिंदी में फिल्म का कलेक्शन 0.25 करोड़ रहा।
इसके अलावा तमिल में फिल्म ने 0.35, कन्नड़ा में 0.05 और मलयालम में 0.1 करोड़ की कमाई की है।
‘हिट: द थर्ड केस’ में नानी के साथ श्रीनिधि शेट्टी प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं। फिल्म ‘हिट’ सीरीज की तीसरी कड़ी है।
'मेरे पास तीन हार्ट हैं- 'बड़ा, मीडियम और एक छोटा हार्ट', वेव्स समिट में बोले शाहरुख