अमर उजाला
Sat, 22 March 2025
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। इसके बाद ही रिया चक्रवर्ती भी चर्चा में आ गईं। इस केस में वह एक अहम किरदार रहीं।
रिपोर्ट में सीबीआई ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर लगे सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में उन्हें दोषी नहीं पाया। CBI की आखिरी रिपोर्ट में सुशांत की मौत की असल वजह सुसाइड को बताया गया है।
इस खबर के बीच रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, साथ ही एक मैसेज भी लिखा है। रिया चक्रवर्ती इन तस्वीरों में ‘रोडीज’ शो के दूसरे जज या गैंग लीडर के साथ दिख रही हैं, जिसमें एल्विश यादव, नेहा धूपिया और रणविजय सिंह नजर आ रहे हैं।
एक तस्वीर में रिया चक्रवर्ती मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ रिया चक्रवर्ती ने एक मैसेज भी लिखा है- ‘वोट आउट के बीच, वोट आउट होते हुए देखना।’ इस बात को वह रोडीज शो के संदर्भ में कह रही हैं। हर हफ्ते शो से कुछ प्रतियोगी बाहर होते हैं।
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, इससे उनका करियर भी प्रभावित हुआ। शो ‘रोडीज’ से रिया ने टीवी पर कमबैक किया है।
सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद से ही रिया का फिल्म करियर धीमा पड़ गया, साल 2020 से लेकर अब तक उनकी एक ही फिल्म रिलीज हुई है। इसका नाम ‘चेहरे’ था।
Rhea Chakraborty: सुशांत के जाने के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं रिया, दर्द से उबरने में लग गए कई साल