विद्या की फिल्म से रिद्धिमा ने बॉलीवुड में रखा था कदम रिद्धिमा तिवारी टीवी की चर्चित अभिनेत्री हैं दो दिल एक जान और ससुराल गेंदा फूल जैसे शो की वजह से वह पहचानी जाती हैं साल 2007 में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था इसके बाद उन्होंने लगातार कई हिट शो में काम किया टीवी के अलावा वह बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं फिल्म बेगम जान में अभिनेत्री ने अहम किरदार निभाया था एंटरटेनमेंट डेस्क