अमर उजाला
Mon, 22 January 2024
हिंदी सिनेमा की सबसे चहेती जोड़ी में शुमार ऋषि कपूर और नीतू सिंह आज ही के दिन शादी के बंधन में बंधे थे
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की पहली मुलाकात फिल्म 'बॉबी' के सेट पर हुई थी
इसके बाद उनकी मुलाकात 'जहरीला इंसान' के सेट पर हुई, उस दौरान दोनों के बीच खूब नोक-झोंक होती थी
लेकिन देखते ही देखते दोनों की ये तकरार प्यार में बदल गई और दोनों काफी नजदीक आ गए
ऋषि कपूर ने नीतू सिंह से अपने प्यार का इजहार किया था, इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया
जब नीतू से ऋषि की शादी हुई तब वे महज 21 साल की थी, कपूर खानदान की बहू बनने के बाद नीतू अभिनय से दूर हो गईं
नीतू और ऋषि ने 40 साल तक एक दूसरे का साथ निभाया, इसके बाद 30 अप्रैल 2020 को ऋषि ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया
अगर आज ऋषि कपूर जिंदा होते तो नीतू के साथ वे अपनी 44वीं सालगिरह मना रहे होते
दलपति विजय ने खरीदी नई लग्जरी कार! कीमत जान उड़ जाएंगे होश