अपने दौर के स्टाइल आइकन रहे चिंटू जी, स्वेटर से लेकर ओवरसाइज सनग्लास तक शुरू किए कई फैशन ट्रेंड

अमर उजाला

Wed, 30 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@madhuridixitnene

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आज 30 अप्रैल को पुण्यतिथि है, साल 2020 में उन्होंने एक किस्म के ब्लड कैंसर ल्यूकेमिया के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया
 

Image Credit : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर ने कई चर्चित फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया, अपने दौर में वे फैशन आइकन भी रहे, उन्होंने फिल्मों में अपने स्टाइल से कई नए ट्रेंड शुरू किए आइए जानते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर शूटिंग के बीच अपने कपड़ों का पूरा ख्याल रखते थे, उनके कई दमदार किरदारों के कपड़े भी ट्रेंड में आ गए,  फिर चाहें वह मोनोग्राम प्रिंट की शर्ट हो या फिर पेस्टल स्ट्रिप्स शर्ट

Image Credit : सोशल मीडिया
फिल्म 'बॉबी' से ऋषि कपूर ने अपने कपड़ों से फैशन का एक नया दौर कर दिया था, उस समय युवाओं में कलरफुल शर्ट का क्रेज ऋषि कपूर की फिल्मों से ही आया माना जाता है
Image Credit : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर स्वेटर कलेक्शन के काफी शौकीन थे, अलग-अलग रंगों के स्वेटर्स और मफलर पहनने का चलन भी एक्टर ने शुरू किया, उन्होंने दिखा दिया की स्वेटर पहनकर भी कूल दिखा जा सकता है

Image Credit : इंस्टाग्राम

फिल्म ‘चांदनी’ में चिंटू जी ने जो चेक्ड स्वेटर पहना था, उसने मार्केट में धूम मचा दी थी

Image Credit : सोशल मीडिया
70 और 80 के दशक की फिल्मों में ऋषि कपूर ने बेल बॉटम्स को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी
 
Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म बॉबी (1973) में उन्होंने ओवरसाइज सनग्लास को स्टाइल बना दिया

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके अलावा उनका डिस्को स्टाइल भी खूब पॉपुलर रहा, 'ओम शांति ओम' में अपने शिमरी कपड़ों और हेडबैंड वाले डिस्को लुक से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली
 

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके अलावा 'दूसरा आदमी' (1977) में उन्होंने ब्लेजर का ट्रेंड सेट किया, ओवरकोट और जैकेट्स को ट्रेंड में लाने का श्रेय भी उन्हें जाता है
 

Image Credit : सोशल मीडिया

गोवा पहुंची अवनीत ने बिकनी में दिए हॉट पोज, फैंस ने की अनोखी डिमांड

इंस्टाग्राम@avneetkaur_13
Read Now