अमर उजाला
Thu, 27 February 2025
27 फरवरी को दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की फिल्म 'कभी कभी' को 40 साल पूरे हुए।
इस दौरान अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पुराना पोस्टर साझा किया।
पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने फिल्म का गीत ‘कभी-कभी मेरे दिल में’ लगाया। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ नीतू कपूर भी हैं।
यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, राखी गुलजार, वहीदा रहमान और शशि कपूर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
'कभी कभी' ऋषि ने विक्रम खन्ना और नीतू ने पिंकी कपूर की भूमिका निभाई थी।
70 और 80 के दशक में, इस जोड़ी ने ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘खेल खेल में’, ‘रफू चक्कर’, ‘कभी कभी’, ‘बेशरम’ जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया था।
फैंस को भाया कियारा का स्टनिंग लुक, नोरा की स्टाइलिश ड्रेस ने चौंकाया