अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए निकले रितेश-जेनेलिया रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड के क्यूट कपल के रूप में मशहूर हैं आज रितेश और जेनेलिया मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी में शामिल होने के लिए निकले हैं एयरपोर्ट पर रितेश और जेनेलिया अपने बच्चों के संग स्पॉट किए गए जेनेलिया डिसूजा ऑलिव रंग के कैजुअल ड्रेस में प्यारी लग रही थीं वहीं रितेश भी लंबे बालों और सनग्लास में जंच रहे थे सूत्रों की मानें तो अनंत और राधिका मर्चेंट की दूसरे प्री-वेडिंग बैश का आयोजन 28 से 30 मई के बीच किया जाएगा swa