अमर उजाला
Fri, 30 May 2025
हाल ही में आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
इन तस्वीरों में वह पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम का फ्लैग थामे नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों के साथ महवश ने एक कैप्शन भी लिखा है, ‘ भविष्यवाणी: फाइनल मैच RCB बनाम PBKS होगा!’
आरजे महवश ने अपनी तस्वीरें और यह कैप्शन पोस्ट करने के बाद इंस्टाग्राम का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है।
इन दिनों आरजे महवश को आईपीएल के कई मैचों में देखा गया। खासकर पंजाब किंग्स के मैच में वह जरूर दिखी हैं। दरअसल, इस टीम से युजवेंद्र चहल खेलते हैं।
इन दिनों युजवेंद्र चहल और आरजे महवश का नाम जोड़ा जा रहा है। इनकी डेटिंग की अफवाह उड़ रही है।
हाल ही में आरजे महवश को युजवेंद्र के साथ एक वायरल वीडियो में भी देखा गया। साथ ही वह पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा के साथ भी दिखी हैं।
क्रिकेटर युजवेंद्र का कुछ वक्त पहले ही कोरियाेग्राफर धनश्री से तलाक भी हुआ है। वैसे आरजे महवश युजवेंद्र को अपना अच्छा दोस्त बताती हैं।
अपूर्वा से लेकर कुंद्रा तक, करण के शो के 20 कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट