20वीं सालगिरह के मौके पर रोनित रॉय ने फिर रचाई पत्नी नीलम से शादी टीवी और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रोनित रॉय आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं हाल ही में रोनित रॉय ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह पर सभी फैंस का चौका दिया है रोनित रॉय ने सालगिरह के इस खास दिन पर अपनी पत्नी नीलम के साथ एक बार फिर से शादी रचाई है रोनित और नीलम की शादी की फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं रोनित ने अपनी पत्नी नीलम के साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई है, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है रोनित रॉय इस खास मौके पर मंडप में अपनी पत्नी नीलम को किस करते भी नजर आए बता दें रोनित और नीलम की शादी साल 2003 में हुई थी, उनके दो बच्चे भी हैं 20वीं सालगिरह पर रोनित रॉय ने पत्नी नीलम संग दोबारा लिए सात फेरे