अमर उजाला
Fri, 7 February 2025
वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत आज यानी 7 फरवरी को ‘रोज डे’ से हो चुका है।
‘रोज डे’ पर आप अपने पार्टनर को इन फिल्मों के गाने भेज सकते हैं। आइए जानते हैं इन गानों के बारे में..
2015 में आई फिल्म ‘शानदार’ का गुलाबो गाना आप अपने पार्टनर को रोज डे के मौके पर भेज सकते हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर और आलिया भट्ट हैं।
मोहम्मद अजीज और अनुराधा पौडवाल द्वारा गाया गया ‘फूल गुलाब का’ गीत आपके पार्टनर को खुश कर सकता है। यह गाना 1989 में आई ‘बीवी हो तो ऐसी’ का है।
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म का गाना ‘अंखियां गुलाब’ आप अपने पार्टनर को इस खास दिन के मौके पर भेज सकते हैं।
70 के दशक का गाना ‘गुलाबी आंखे जो तेरी देखी’ एक सदाबहार गाना है, जो ‘द ट्रेन’ फिल्म का गाना है। इस गाने को इतना पसंद किया गया है कि इसपर कई रीमेक भी बन चुके हैं।
माडर्न गानों में इस गीत को शामिल किया जाता है, इसके बोल है ‘गुलाबी’, जो ‘शुद्ध देशी रोमांस’ फिल्म का गाना है। रोज डे पर यह गाना भी आप सुन सकते हैं।
1981 में आई फिल्म ‘आपस की बात’ का ‘तेरा चेहरा मुझे गुलाब लगे’ गीत किशोर कुमार द्वारा गाया गया है। यह गाना आपको मंत्रमुग्ध कर सकता है।
किशोर कुमार द्वारा गाया यह गीत ‘हांथों में किताब, बालों में गुलाब’ भी आप सुन सकते हैं। यह गीत 1971 में रिलीज हुई फिल्म ‘संसार’ का है।
सैफ अली खान की सुरक्षा के लिए बहन सबा ने किया ये काम