अमर उजाला
Sun, 19 January 2025
बॉलीवुड इंडस्ट्री के रोशन परिवार पर बनी डॉक्यूमेंट्री 17 जनवरी 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है
रोशन परिवार तीन पीढ़ियों से इंडस्ट्री पर राज कर रहा है, चलिए जानते हैं इस परिवार के वंश वृक्ष के बारे में
इंडस्ट्री में रोशन परिवार की पहली पीढ़ी रोशन लाल नागरथ से शुरू हुई, वह एक इसराज वादक और संगीत निर्देशक थे
रोशन की शादी इरा रोशन से हुई, उनके दो बेटे- राकेश रोशन और राजेश रोशन हुए
राकेश रोशन एक अभिनेता और महान निर्देशक हैं, उनकी शादी जे ओम प्रकाश की बेटी पिंकी रोशन से हुई
राकेश रोशन और पिंकी रोशन के दो बच्चे हुए- बेटा ऋतिक रोशन और बहन सुनैना रोशन
वहीं राजेश रोशन पिता की तरह संगीत निर्देशक बने, उनकी शादी कंचन रोशन से हुई
राजेश रोशन और कंचन के भी दो बच्चे हुए- बेटा ईशान रोशन और बेटी पश्मीना रोशन
ऋतिक रोशन बॉलीवुड सुपरस्टार बने और संजय खान की बेटी सुजैन खान से शादी रचाई
ऋतिक रोशन और सुजैन का तलाक हो चुका है, उनके दो बेटे हैं- रिहान और रिदान
वहीं, ईशान रोशन सहायक निर्देशक हैं, पश्मीना रोशन बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं
शवि भक्ति में लीन उर्फी, 400 सीढ़ियां चढ़कर किए भोलेबाबा के दर्शन