नाटू नाटू को ऑस्कर मिला, लेकिन उसे अपना सबसे बढ़िया गाना नहीं मानते एमएम कीरावणी

अमर उजाला

Wed, 10 July 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @mmkeeravaani

'नाटू-नाटू' गाने के लिए ऑस्कर जीतने वाले संगीतकार एमएम कीरावणी अब पूरी दुनिया में मशहूर हो चुके हैं
 
Image Credit : इंस्टाग्राम @mmkeeravaani

इस गाने को गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी मिल चुका है
 
Image Credit : सोशल मीडिया

भले ही नाटू नाटू ने एमएम कीरावणी को दुनियाभर में खास पहचान दिलाई, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी वो इस गाने को अपना सबसे अच्छा गाना नहीं मानते हैं
 
Image Credit : इंस्टाग्राम @mmkeeravaani

टीवी 9 की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक साक्षात्कार में कीरावणी ने बताया कि उन्हें ऐसा लगता है कि उन्हें एक ऐसे गीत के लिए ऑस्कर मिला है, जो उनका सबसे बढ़िया गाना नहीं है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम @mmkeeravaani

बता दें कि कीरावणी तीस साल से म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और अजय देवगन की नई फिल्म 'औरों में कहां दम था' का संगीत भी उन्होंने ही तैयार किया है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम @mmkeeravaani

देर से पहचान मिलने के सवाल पर उनका कहना है कि जब पहचान मिलनी होती है तो किसी भी तरह से और दुनिया के किसी भी कोने से मिल जाती है, भले ही इसमें देर हो जाए या जल्दी
 
Image Credit : इंस्टाग्राम @mmkeeravaani

सकीना ने बोल्ड अवतार से इंटरनेट पर काटा गदर

इंस्टाग्राम
Read Now