अमर उजाला
Mon, 24 March 2025
साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला ने इंस्टाग्राम पर ट्रेडिशनल लुक में अपनी एक फोटो साझा की है। वह जल्द ही दक्षिण भारतीय फिल्म 'रॉबिनहुड' में नजर आएंगी। साथ ही कार्तिक आर्यन के साथ एक बॉलीवुड फिल्म भी कर रही हैं।
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने भी अनारकली सूट पहने हुए, एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वह इन दिनों शो 'लाफ्टर शेफ' में नजर आ रही हैं।
अवनीत कौर ने भी एक वेस्टर्न पर्पल ड्रेस में अपना लुक शेयर किया है। पहले भी इस तस्वीर को अवनीत सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी हैं।
शिल्पा शेट्टी ने वर्कआउट ड्रेस में अपनी तस्वीर साझा की है। वह फैंस को शांत रहने और लगातार काम करने की सलाह भी दे रही हैं।
रवीना टंडन ने कॉमेडियन संकेत भोंसले के साथ एक तस्वीर साझा की है। कॉमेडियन को खूब सराहा है।
सिंगर, कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने अपनी एक फनी मूड वाली फोटो फैंस के साथ साझा की है।
एक्ट्रेस दिशा पटानी ने आईपीएल इवेंट के मौके पर कमाल का डांस स्टेज पर किया था। उन्हीं तस्वीरों को दोबारा एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
टीवी सीरियल 'अनुपमा' की एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भी ट्रैवल करते हुए अपनी एक वीडियो, फोटो फैंस के साथ साझा की है।
एक्ट्रेस कीर्ति खरबंदा ने अपनी सेल्फी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं।
एयरपोर्ट पर कुछ पैपराजी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की तस्वीरें क्लिक कर रहे थे। इन्हीं तस्वीरों को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी साझा किया है।
‘जाट’ के निर्देशक को पसंद है सनी देओल की ये फिल्में