अमर उजाला
Sun, 18 August 2024
19 अगस्त को देश भर में राखी के त्योहार की धूम देखने को मिलेगी, ऐसे में कई सितारे भी उत्साहित हैं
रक्षा बंधन के त्योहार का उत्साह सितारों के बीच भी देखने को मिल रहा है, अब रुबीना दिलैक ने इस बारे में बात की
रुबीना दिलैक ने बताया कि वे राखी का त्योहार कैसे मनाती हैं और इस बार उनकी बेटियों का पहला रक्षा बंधन है
रुबीना ने कहा कि उनका भाई नहीं है तो उनकी बहनें उन्हें ही राखी बांधती है और वे पहले ही राखी मना चुके हैं
वे घर में बहनों को राखी बांधती हैं और अब उनकी दो बेटियां हैं और रुबीना की बहन की भी एक बेटी है
ऐसे में रुबीना चाहती हैं कि ये परंपरा उनकी बेटियां आगे बढ़ाएं तो वे भी अपनी कजिन को राखी बांधेंगी
ये अभिनेत्रियां बांधती हैं बहन की कलाई पर राखी