अमर उजाला
Fri, 28 March 2025
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
सिकंदर के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वो जल्द ही संजय दत्त के साथ एक फिल्म में नजर आएंगे।
हालांकि, सलमान ने फिल्म के नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि फिल्म की आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी।
सलमान और संजय दत्त एकसाथ एक लंबे वक्त के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब सलमान और संजू बाबा एकसाथ एक फिल्म में दिखाई देंगे।
इससे पहले ये दोनों ही सितारे ‘साजन’, ‘चल मेरे भाई’ और ‘ये है जलवा’ फिल्म में नजर आ चुके हैं।
इसके अलावा 2012 में आई फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में सलमान खान संजय दत्त और अजय देवगन के साथ एक गाने में नजर आए थे। इस फिल्म में संजय दत्त प्रमुख भूमिका में थे।
शाहरुख के साथ काम कर चुकी यह एक्ट्रेस अचानक हुई गायब, ओरी को बनाया करोड़ों का मालिक