पैन इंडिया स्टार हैं सचिन खेडेकर, कई भाषाओं में की हैं फिल्में

अमर उजाला

Tue, 14 May 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम

सचिन खेडेकर आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं, अभिनेता का जन्म 14 मई 1965 को मुंबई में हुआ था
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

सचिन हिंदी फिल्मों के अलावा मराठी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और गुजराती समेत कई भाषाओं की फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

सचिन खेडेकर ने बतौर थिएटर आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की, 1985 से प्ले किया, पहला प्ले 'विधिलिखित' था
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

1995 में उन्होंने टीवी शो 'इम्तिहान' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था, वे टीवी शो 'सैलाब', 'थोड़ा है थोड़े की जरूरत है', 'अभिमान' और 'संविधान' के लिए जाने जाते हैं
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

1997 में 'जिद्दी' से फिल्मी करियर शुरू किया, वे 'बादशाह', 'अर्जुन पंडित', 'दाग- द फायर', 'अस्तित्व', 'हम प्यार तुम्ही से कर बैठे', 'हथियार', 'मुझसे दोस्ती करोगे' जैसी कई हिट फिल्मों में दिखे

Image Credit : इंस्टाग्राम

वे पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं, सचिन ने वेब सीरीज में भी हाथ आजमाया है, वर्ष 2019 में वह जी5 की वेब सीरीज 'हुतात्मा' में नजर आए

Image Credit : इंस्टाग्राम

श्रीकांत की कमाई में भारी गिरावट, जानें KOTPOTA का हाल

इंस्टाग्राम
Read Now