अमर उजाला
Wed, 30 April 2025
अभिनेत्री साहिबा बाली गर्मियों की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए मिस्र पहुंची हैं।
साहिबा इजिप्ट के हरगदा बीच पर पहुंची हैं। जहां वो समुंदर के किनारे एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपनी वेकेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
इन तस्वीरों में साहिबा ने अपनी वेकेशन की झलक दिखाई है। साहिबा ने अपनी एक सेल्फी पोस्ट की है। जिसमें वो बिकनी टॉप में दो चोटियां बांधे ब्लैक चश्मे में नजर आ रही हैं।
एक अन्य तस्वीर में साहिबा सी ग्रीन बिकनी पहने क्रूज के किनारे पर खड़ी हैं। उनके पीछे समुंदर की तेज लहरें भी देखी जा सकती हैं।
साहिबा इस दौरान बीच पर बैठ कर अपने दोस्तों के साथ मस्ती भी कर रही हैं। एक तस्वीरे में वो सनलाउंजर पर बैठी जीभ निकाले पोज दे रही हैं। बगल में उनकी दोस्त सो रही है।
साहिबा ने बीच के किनारे खाने का भी आनंद लिया और इसकी तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा कीं। एक तस्वीर में ड्रिंक और फ्रेंच फ्राइज समेत कुछ खाने की डिश रखी हुई हैं।
साहिबा ने एक खूबसूरत व्यू की भी तस्वीर साझा की है। जो संभवत: बीच के करीब से ही ली गई है। तस्वीर में खूबसूरत नीला समुंदर और ग्रीनरी दिख रही है।
इस दौरान साहिबा ने अपनी स्वीमिंग करते हुए भी तस्वीर साझा की है। जिसमें वो नीले समुंदर की लहरों के बीच तैराकी कर रही हैं।
अपने दौर के स्टाइल आइकन रहे चिंटू जी, स्वेटर से लेकर ओवरसाइज सनग्लास तक शुरू किए कई फैशन ट्रेंड