ओमकारा से लेकर तान्हाजी तक: 10 किरदार जो बने सैफ की पहचान

अमर उजाला

Sat, 18 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

हमले के बाद से बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान चर्चा में बने हुए हैं, चलिए आज हम आपको उनके 10 बड़े किरदारों से रूबरू करवाते हैं...
 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@actorsaifalikhan

मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी

1994 में आई इस फिल्म में सैफ अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आए थे, दोनों की जोड़ी हिट रही, सैफ को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नॉमिनेट भी किया गया था
 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@actorsaifalikhan

दिल चाहता है

2001 में आई इस फिल्म में सैफ एक चुलबुले लड़के के किरदार में दिखे, उन्होंने इसके लिए कॉमिक रोल में बेस्ट परफॉर्मेंस देने का अवॉर्ड भी जीता
 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@actorsaifalikhan

कल हो ना हो

2003 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान की मुख्य भूमिका के बावजूद सैफ लाइमलाइट लूट ले गए थे, उन्होंने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता
 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@actorsaifalikhan

हम तुम

2004 की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म से सैफ ने दिल जीत लिया था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड और कॉमिक रोल में बेस्ट परफॉर्मेंस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला
 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@actorsaifalikhan

ओमकारा

2006 की इस फिल्म में सैफ अली खान ने 'लगड़ा त्यागी' का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था

Image Credit : यूट्यूब

रेस

2008 में आई 'रेस' से सैफ ने खास ध्यान खींचा, यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

लव आज कल

2009 की इस फिल्म में सैफ ने प्यार की नई परिभाषा सिखाई, अपने किरदार के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

सेक्रेड गेम्स

2018 और 2019 की सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में सैफ अली खान ने सरताज सिंह का किरदार निभाया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

2020 की फिल्म 'तान्हाजी' में सैफ ने उदयभान सिंह राठौड़ का नकारात्मक किरदार निभाया था, उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला
 

Image Credit : यूट्यूब

2024 में आई 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान लंकेश के रूप में नजर आए थे, उन्हें लुक के कारण खूब सुर्खियां मिलीं तो वहीं, वह संवादों के कारण विवादों में भी घिरे
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

पत्रकार बनने की थी ख्वाहिश, लगा था चोरी का आरोप... कुछ ऐसी है मिनिषा लांबा की कहानी

इंस्टाग्राम @minissha_lamba
Read Now