अमर उजाला
Tue, 14 May 2024
सैफ अली खान और करीना कपूर खान को बॉलीवुड का आइडल कपल कहा जाता है, दोनों 16 अक्तूबर 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे
कई साल पहले अभिनेता ने डेटिंग के शुरुआती दिनों के दौरान अपनी बांह पर करीना के नाम का टैटू बनवाया था
हालांकि, हाल ही में हवाई अड्डे पर सैफ को करीना के नाम के टैटू को कवर करते हुए एक नए टैटू के साथ देखा गया
सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो गई है, फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने सच में टैटू हटवा दिया है
इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि उन्होंने सच में टैटू हटवाया है, या अपनी किसी नई फिल्म के लिए नया टैटू बनाया है
यूजर्स भी दो गुट में बंटे हुए हैं, एक वर्क का कहना है कि उन्होंने टैटू मिटा दिया है, वहीं कुछ का कहना है कि फिल्म के लिए उसे कवर किया गया है
सोनाक्षी सिन्हा बोलीं- फिर से फरदीन बनने का दिल किया