अमर उजाला
Fri, 1 August 2025
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर 15 दिन पूरे कर चुकी है।
‘सैयारा’ लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है। अब अपने 15वें दिन भी ‘सैयारा’ ने 4.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
इसके साथ ही 15 दिनों में ‘सैयारा’ का कुल कलेक्शन 284.75 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
‘सैयारा’ ने अपने 15वें दिन भी नई रिलीज हुई ‘धड़क 2’ से भी ज्यादा कमाई की है।
‘सैयारा’ ने अपने पहले हफ्ते 172.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
जबकि अपने दूसरे हफ्ते फिल्म ने 107.75 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 284.75 करोड़ रुपए तक हो गया है।
‘सैयारा’ शुरू से ही लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 21.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
‘सैयारा’ की सफलता के बाद अहान पांडे और अनीत पड्डा नई सेंसेशन बन गए हैं।
सोनाली बेंद्रे और राशा थडानी के ट्रेडिशनल लुक पर फैंस हुए फिदा