अमर उजाला
Sat, 19 July 2025
अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है।
फिल्म को लेकर काफी पहले से ही चर्चाएं थीं। फिल्म की रिलीज के बाद इसे एक्स पर अच्छे रिव्यू मिले।
18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
'सैयारा' का बजट लगभग 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से इसकी पहले दिन की कमाई बहुत अच्छी है।
फिल्म में अहान पांडे के साथ अनीता पड्डा हैं। अनीता ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
'सैयारा' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। उनकी यह फिल्म पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
इस साल 'छावा' ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा 33.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब दूसरे नंबर पर 'सैयारा' है।
'सैयारा' को आदित्य चोपड़ा और अक्षय विधानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की पटकथा रोहन शंकर और संकल्प सदाना ने लिखी है।
इन फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा ने निभाए दमदार किरदार, जीते कई अवॉर्ड्स