अमर उजाला
Tue, 29 July 2025
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड तोड़ रही है।
18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने 11वें दिन भी अच्छी कमाई की है।
अहान पांडे और अनीत पड्डा की अदाकारी वाली इस फिल्म ने 21.5 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
पहले हफ्ते में फिल्म ने 172.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया।
इसके बाद इसकी कमाई घटी और दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 18 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
शनिवार और रविवार को फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने अच्छी कमाई की।
शनिवार को फिल्म ने 26.5 करोड़ रुपये और रविवार को 30 करोड़ रुपये कमाए।
सोमवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
इस तरह से इस फिल्म ने अब तक टोटल 256.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।
कजाकिस्तान की वादियों में खोई दिखीं अनुष्का सेन, देखें तस्वीरें