अमर उजाला
Fri, 1 August 2025
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर पिछले काफी समय से धमाल मचा रही है।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 21.5 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ जबरदस्त शुरुआत की थी।
वहीं बीते दिन यानी कि गुरुवार को फिल्म ने 6.5 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बुधवार को फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपये कमाए थे।
यह दिखाता है कि फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट हुई है। हालांकि वीकेंड पर एक बार फिर फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है।
'सैयारा' फिल्म ने अभी तक 14 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 280.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
बहुत जल्द फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है और एक रिकॉर्ड बना सकती है।
सामंथा रूथ का चुलबुला अंदाज और हुमा कुरैशी का ग्लैमरस लुक, देखें तस्वीरें