अमर उजाला
Sun, 3 August 2025
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही ‘सैयारा’ ने अपनी रिलीज के 16वें दिन भी रफ्तार बनाए रखी।
फिल्म ने 16वें दिन 6.35 करोड़ कमाए। फिल्म ने अब तक घरेलू स्तर पर 291.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
वैश्विक स्तर पर भी फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
भले ही अब कलेक्शन में पहले के मुकाबले थोड़ी गिरावट आ रही हो, लेकिन ये इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक बन गई है।
'सैयारा' को 'महावतार नरसिम्हा' से तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। उस फिल्म ने शनिवार को 15 करोड़ की कमाई की है।
‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई आग, ‘किंगडम’ का बढ़ा कलेक्शन