अमर उजाला
Sun, 20 July 2025
अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
रिलीज होने के बाद ही इस फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिलनी शुरू हो गई।
फिल्म को इसका फायदा मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।
ओपनिंग डे पर फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
दूसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसकी कमाई में बढ़ोतरी हुई।
ऐसे में फिल्म ने शनिवार को 24 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया।
अब तक 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
यह फिल्म निर्देशक मोहित सूरी की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
क्या राजनीति में उतरने जा रही हैं अक्षरा सिंह? सियासी पारी की तैयारी पर बोलीं भोजपुरी क्वीन