'सैयारा' ने 'स्काईफोर्स' को किया पीछे, बॉक्स ऑफिस पर अब तक कमाए इतने करोड़

अमर उजाला

Wed, 23 July 2025

Image Credit : एक्स

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। 

Image Credit : यूट्यूब

18 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए अब पूरे 5 दिन हो गए हैं। 

Image Credit : यूट्यूब

चार दिनों में सौ करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ‘सैयारा’ ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को भी 25 करोड़ रुपए की कमाई की।

Image Credit : यूट्यूब

सोमवार को फिल्म ने 24 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन मंगलवार को फिल्म एक बार फिर कमाई के मामले में पिछले दिन से आगे निकल गई।

Image Credit : एक्स

ऐसे में अब 'सैयारा' का कुल कलेक्शन 5 दिनों में ही 132.26 करोड़ रुपए हो गया है। अब फिल्म तेजी से 200 करोड़ की तरफ आगे बढ़ रही है। 

Image Credit : यूट्यूब

इसी के साथ फिल्म ने अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काईफोर्स' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

5 दिनों में ही ‘सैयारा’ वर्ल्डवाइड 148.98 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। जबकि अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ का कलेक्शन 144.35 करोड़ रुपए ही रहा था।

Image Credit : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर सांसें भर रही अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’, पांचवें दिन हुई इतनी कमाई

सोशल मीडिया
Read Now