अमर उजाला
Sat, 2 August 2025
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
अब अपने तीसरे शनिवार को फिल्म ने 6.35 करोड़ रुपए की कमाई की है।
‘सैयारा’ ने अपने 16वें दिन भी सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की नई रिलीज ‘धड़क 2’ से ज्यादा कमाई की है।
इस तरह से 16 दिनों में ‘सैयारा’ का कुल कलेक्शन 291.35 करोड़ रुपए हो गया है।
‘सैयारा’ के लगातार बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए लगता है कि फिल्म जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
उम्मीद है कि ‘सैयारा’ इसी रविवार को 300 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।
‘सैयारा’ अपनी रिलीज के पहले दिन से ही कमाई के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ‘सैयारा’ से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है।
'खूबसूरत और दिल के करीब', श्रिया ने शेयर कीं 'मंडला मर्डर्स' की बीटीएस तस्वीरें