अमर उजाला
Tue, 22 July 2025
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
तीन दिनों में 80 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली ‘सैयारा’ ने मंडे टेस्ट में भी अच्छे आंकड़े हासिल किए हैं।
अपने पहले सोमवार को ‘सैयारा’ ने 22.5 करोड़ रुपए की कमाई की है।
इस तरह से ‘सैयारा’ ने सिर्फ चार दिनों में ही सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
चार दिनों में फिल्म का कलेक्शन अब 105.76 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
जिस रफ्तार से ‘सैयारा’ आगे बढ़ रही है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के आंकड़े तक भी पहुंच जाएगी।
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी क्रेज बना हुआ था।
अब फिल्म के रिलीज होने के बाद अहान पांडे और अनीत पड्डा युवाओं के बीच एक नई सनसनी बन गए हैं।
ऑफ शोल्डर ड्रेस में आमना का दिलकश अंदाज