'सैयारा' से लेकर 'तन्वी द ग्रेट' तक, आज रिलीज हो रहीं बॉलीवुड और हॉलीवुड की ये फिल्में

अमर उजाला

Fri, 18 July 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

आज यानी 18 जुलाई को सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसमें बॉलीवुड के अलावा दूसरी फिल्में भी शामिल हैं। आइए इन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

सैयारा

यशराज फिल्म्स के बैनर तले फिल्म 'सैयारा' रिलीज हो रही है। यह इमोशनल रोमांटिक ड्रामा है। इसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है।

Image Credit : सोशल मीडिया

तन्वी द ग्रेट

अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में ऑटिज्म की शिकार एक लड़की की कहानी दिखाई गई है। इस किरादार को शुभांगी दत्त ने निभाया है।

Image Credit : सोशल मीडिया

निकिता रॉय

कुश सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'निकिता रॉय' आज ही रिलीज हो रही है। यह एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा अहम किरदार में हैं। इसमें अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नय्यर भी हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

मर्डराबाद

फिल्म 'मर्डराबाद' भी 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है। इसमें शारिब हाशमी, अमोल गुप्ते, मनीष चौधरी, नकुल रोशन सहदेव और कनिका कपूर जेसै कलाकार भी नजर आएंगे।

Image Credit : सोशल मीडिया

संत तुकाराम

17वीं सदी के संत तुकाराम की जिंदगी पर बनी फिल्म 'संत तुकाराम' भी आज ही रिलीज हो रही है। संत तुकाराम ने अपनी भक्ति और कविताओं से समाज में बड़ा बदलाव किया था।

Image Credit : सोशल मीडिया

जूनियर

फिल्म 'जूनियर' तमिल और कन्नड़ भाषा की फिल्म है। इसमें जेनेलिया देशमुख, श्रीलीला और क्रीती रेड्डी अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन राधा कृष्णन ने किय है। यह फिल्म आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Image Credit : सोशल मीडिया

स्मर्फ्स

अमेरिकन एनिमेटेड फिल्म 'स्मर्फ्स' 18 जुलाई को रिलीज हो रही है। यह फिल्म 'द स्मर्फ्स' कॉमिक बुक सीरीज पर आधारित है। इसका निर्देशन क्रिस मिलर ने किया है।

Image Credit : सोशल मीडिया

बन बटर जैम

तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'बन बटर जैम' आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके लेखक और निर्देशक राघव मिर्दथ हैं। इस फिल्म में राजू जयमोहन और भव्य त्रिखा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

जेवी

'जेवी' तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसमें शीला राजकुमार, अधावन और जैकलीन लिडिया अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन तमीज धायलान ने किया है।

Image Credit : सोशल मीडिया

ट्रेंडिंग

तमिल भाषा की फिल्म 'ट्रेंडिंग' का निर्देशन शिवराज एन ने किया है। फिल्म में कलैयारसन और प्रियालया अहम किरदार में हैं। यह फिल्म आज यानी 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Image Credit : सोशल मीडिया

जेन्मा नात्चथिराम

तमिल भाषा की फिल्म 'जेन्मा नात्चथिराम' एक सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है। फिल्म का निर्देशन थक्काली श्रीनिवासन ने किया है। फिल्म में प्रमोद, आनंदाराम और सिंधुजा हैं। यह फिल्म आज ही रिलीज हो रही है।

Image Credit : सोशल मीडिया

नीलगिरीस

फिल्म 'नीलगिरीस' भारत के पहले यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व- नीलगिरी पर आधारित है। इसका निर्देशन संदेश कदूर ने किया है। इसमें सुशीला रमन अहम किरदार में हैं। फिल्म 18 जुलाई 2025 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Image Credit : सोशल मीडिया

आई नो व्हाट यू डिड लास्ट समर

यह अमेरिकन फिल्म है। इसका निर्देशन जेनिफर कायटिन रॉबिन्सन ने किया है। फिल्म में मैडेलिन क्लाइन और चेज सू वॉन्डर्स के अलावा कई दूसरे कलाकार भी हैं। यह फिल्म भी आज ही रिलीज हो रही है।

Image Credit : सोशल मीडिया

इक्का

'इक्का' कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में युवा राजकुमार अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित पडाकी और वेनू ने किया है।

Image Credit : सोशल मीडिया

फ्लास्क

फिल्म 'फ्लास्क' एक मलयालम भाषा की फिल्म है, जो कॉमेडी-ड्रामा-थ्रिलर है। इसे राहुल रिजी नायर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें सैजू कुरुप, सुरेश कृष्ण और सिद्धार्थ भारतन ने अभिनय किया है। यह फिल्म आज ही रिलीज होने वाली है।

Image Credit : सोशल मीडिया

सरबला जी

पंजाबी भाषा की फिल्म 'सरबला जी' एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन मंदीप ने किया है। इसमें सरगुन मेहता, एम्मी विर्क और गिप्पी ग्रेवाल अहम किरदार में हैं। फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हो रही है।

Image Credit : सोशल मीडिया

'मालिक' को पूरा हुआ एक हफ्ता, जानें बॉक्स ऑफिस पर अब तक का कलेक्शन

यूट्यूब
Read Now