अमर उजाला
Sun, 25 May 2025
अभिनेत्री साक्षी मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वह यहां अपने से जुड़ी अपडेट देती हैं।
हाल ही में साक्षी मलिक ने अपनी योग करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं।
एक तस्वीर में साक्षी मलिक सर के बल अल्टा खड़ी होकर योग कर रही हैं।
तस्वीरों के कैप्शन में साक्षी ने लिखा है 'मैंने कोविड के दौरान योग शुरू किया था।'
साक्षी की तस्वीरों को कई फैंस लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा है 'आपका फिगर अच्छा है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'सभी पोज अच्छे हैं।'
आपको बता दें कि साक्षी मलिक एक्ट्रेस होने के साथ एक मॉडल और फिटनेस एक्सपर्ट भी हैं।
उन्हें आखिरी बार फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में देखा गया था।
कान फिल्म फेस्टिवल में इन बॉलीवुड सितारों ने बिखेरा जलवा, यहां देखें तस्वीरें