अनोखे अंदाज में कल जारी होगा 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' का ट्रेलर वरुण तेज और मानुषी छिल्लर आगामी फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' को लेकर चर्चा में हैं इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर एक अपडेट सामने आया है बताया जा रहा है कि 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' के तेलुगु ट्रेलर को साउथ सुपरस्टार राम चरण लॉन्च करेंगे वहीं, हिंदी ट्रेलर को सलमान खान के जरिए डिजिटल रूप से लॉन्च किया जाएगा इस फिल्म में वरुण ने अर्जुन देव की भूमिका निभाई है, वहीं, मानुषी एक रडार अफसर के किरदार में नजर आएंगी 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' एक मार्च को तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगी --gfhjfj