बिग बॉस में अंकिता लोखंडे ने खोली पति विक्की जैन की पोल बिग बॉस 17 में आए दिन अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच जमकर झगड़े देखने को मिल रहे हैं हाल ही में बिग बॉस के घर से अंकिता और विक्की का एक वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में विक्की गुस्से में अंकिता की तरफ बढ़कर उन पर हाथ उठाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं वहीं अंकिता ने भी कहीं ना कहीं इस बात को स्वीकार किया है कि विक्की झगड़े में उनपर हाथ उठाने वाले थे विक्की ने बाद में उस हरकत पर सफाई देते हुए कहा कि वह सिर्फ अपना कंबल हटाने की कोशिश कर रहे थे अब इस पर अंकिता की मां वंदना ने भी रिएक्ट किया है, उन्होंने बताया कि वे विक्की को जानती हैं, उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था बिग बॉस में अंकिता लोखंडे ने खोली पति विक्की जैन की पोल