अमर उजाला
Sat, 7 December 2024
सलमान खान अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के परिवार के साथ जश्न मनाते हुए देखे जाने के बाद सुर्खियों में आ गए
गायिका ने अपने पिता के जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की
इन तस्वीरों में सलमान यूलिया और उनके पिता के साथ पोज देते हुए नजर आए
यूलिया वंतर ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, "हैप्पी बर्थडे, डैड, आई लव एंड थैंक यू, 2 हीरोज।"
कुछ दिनों पहले यूलिया ने सलमान के पिता सलीम खान को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी
यूलिया ने सलीम खान के लिए बहुत ही भावुक नोट लिखा था, अब सलमान खान भी उनके पिता के जन्मदिन के जश्न में शामिल होने पहुंचे हैं
सफेद आउटफिट में चमकीं सोनाक्षी, गुनगुनी धूप में इतराईं अक्षरा सिंह