अमर उजाला
Sat, 15 March 2025
सलमान खान बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जो अकेले के दम पर किसी भी फिल्म को हिट बना सकते हैं। हालांकि, सलमान अपने एग्रेसिव नेचर के लिए हमेशा सुर्खियों में रहे हैं।
हाल ही में एक साक्षात्कार में, सलमान के ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ के सह-कलाकार आदि ईरानी ने याद किया कि सलमान ने एक बार उन्हें कांच की दीवार पर फेंक दिया था।
अभिनेता ने फिल्मी मंत्र मीडिया से साझा किया, "चोरी चोरी चुपके चुपके करते समय एक सीन के दौरान, उन्होंने मुझे एक कांच के फ्रेम पर फेंक दिया। कांच के टुकड़े मेरे चेहरे पर चिपक गए थे, पूरे चेहरे पर खून था।"
आदि ने कहा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, और अगर उन्होंने उस समय शूटिंग करने से इनकार कर दिया होता, तो इससे निर्माता को नुकसान होता।
जब उनसे सलमान की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे चोट लगने के बाद, वह सेट छोड़कर चले गए। वह अपने कमरे में जाकर बैठ गए।"
प्रीति जिंटा जो उस दिन सेट पर भी थीं तुरंत उनके पास पहुंचीं। आदि ने कहा कि उन्होंने इसी हालत में सीक्वेंस पूरा किया।
हालांकि, अगले दिन सलमान ने उन्हें अपने कमरे में बुलाया और उनसे माफी मांगी।
आटो पर बैठकर सपना चौधरी ने काले सूट में दिखाई अदाएं