'जिंदा रहने के लिए माफी मांग लो या पांच करोड़ दो', बिश्नोई गैंग की सलमान को धमकी

अमर उजाला

Tue, 5 November 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है

Image Credit : इंस्टाग्राम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा संदेश भेजा गया है, इसमें सलमान खान से मंदिर जाकर माफी मांगने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की गई है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम- कलर्स
सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस को सलमान के खिलाफ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित तौर पर एक धमकी भरा संदेश मिला
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

धमकी में अभिनेता को दो रास्ते बताए गए हैं- जिंदा रहने के लिए माफी मांग लो या फिर पांच करोड़ रुपये दो, यह सलमान को एक हफ्ते में मिली दूसरी धमकी है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम
पुलिस सूत्रों की मानें तो मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को बीती रात व्हाट्सएप पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक धमकी भरा संदेश मिला, ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भेजे गए संदेश में दावा किया गया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई का भाई है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

इसमें आगे लिखा, 'अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं, तो उन्हें हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी होगी या फिर पांच करोड़ रुपये देने होंगे, अगर वे ऐसा नहीं करते, तो हम उन्हें मार देंगे, हमारा गिरोह अभी भी सक्रिय है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

कौन हैं मेहरीन पीरजादा?

इंस्टाग्राम @mehreenpirzadaa
Read Now