दोबारा रिलीज होने वाली है सलमान खान की ये हिट फिल्म, नोट कर लीजिए तारीख
अमर उजाला
Sun, 18 August 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं, यह अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी
Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
इस फिल्म में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी, सलमान के फैंस इस जोड़ी को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
इसी बीच, सलमान के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि उनकी एक पुरानी हिट फिल्म फिर से रिलीज होने जा रही है
Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि 'मैंने प्यार किया' है, जो 23 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी, इसका निर्देशन ऊंचाई के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले सूरज बड़जात्या ने किया है
Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
यह साल 1989 में रिलीज हुई थी, इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी देखने को मिली थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
राजश्री प्रोडक्शंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एलान करते हुए लिखा कि यह उनकी 'प्यार भरी दोस्ती' को फिर से जीने का समय है, क्योंकि 'मैंने प्यार किया' 23 अगस्त, 2024 को चुनिंदा पीवीआर पिक्चर्स और सिनेपोलिस थिएटर में फिर से रिलीज होगी
Image Credit : इंस्टाग्राम @rajshrifilms
जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया रुंचाल ने साझा की 'वेदा' रीयूनियन की तस्वीरें