अमर उजाला
Tue, 10 December 2024
सलमान खान और पूरा खान परिवार कल रात सलमा खान का जन्मदिन मनाने के लिए एक साथ आए
वे सभी मुंबई में अर्पिता खान के नए लॉन्च किए गए रेस्टोरेंट में एक साथ आए, जहां सभी ने जश्न में खूब मस्ती की
वहीं सोहेल खान ने एक मनमोहक वीडियो में अपनी मां के साथ डांस करके सभी का दिल जीत लिया
सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां सलमा खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया
वीडियो में सलमान के भाई सोहेल खान को सलमा खान के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है
वीडियो में सलमा ने फ्लोरल सूट पहना हुआ है, जबकि सोहेल ने डेनिम के साथ फुल-स्लीव टी-शर्ट और कैप पहनी हुई है
वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा- मम्मी हैप्पी बर्थडे... मदर इंडिया, हमारी दुनिया
एसएस राजामौली ने देखी 'पुष्पा 2', फैंस को प्रतिक्रिया का इंतजार