अमर उजाला
Tue, 11 March 2025
मंगलवार को सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का गाना बम बम भोले रिलीज हुआ।
गाने में सलमान खान रश्मिका मंदाना के साथ होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। दोनों ने गाने में चार चांद लगा दिए।
लेकिन इस गाने में एक और अभिनेता ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। हम बात कर रहे हैं टीवी सीरियल ‘वीर की अरदास वीरा’ के अभिनेता विशाल वशिष्ठ की।
बम बम भोले में हमें विशाल की एक छोटी सी झलक देखने को मिलती है।
वह कई टीवी और ओटीटी शो का हिस्सा रहे हैं और सिकंदर से पहले हम उन्हें जॉन अब्राहम अभिनीत ‘द डिप्लोमैट’ में बड़े पर्दे पर देखेंगे।
अभिनेता को ‘गंगा’, ‘जाट की जुगनी’, ‘विश’ और ‘इश्क में मरजावां 2’ जैसे शो में देखा गया।
गुनगुनी धूप का मजा लेती नजर आईं अवनीत कौर