अमर उजाला
Thu, 27 March 2025
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' को लेकर चर्चा में हैं।
हाल ही में मीडिया वालों ने उनसे उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने के बारे में पूछा, जिस पर सलमान ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।
सलमान खान ने बताया कि लॉरेंस बिश्ननोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी दी जा रही थी इसलिए सुरक्षा बढ़ाई।
सलमान खान ने बुधवार को बताया कि सुरक्षा की वजह से रोज के काम में दिक्कत आई।
सलमान के मुताबिक वह शूट के वक्त गैलेक्सी से शूट के लिए जाते थे और शूट से गैलेक्सी की तरफ आते थे।
सलमान से जब पूछा गया कि क्या वह अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता में हैं?
इस पर सलमान ने कहा 'भगवान, अल्लाह सब ऊपर हैं। जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है।
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ईद के मौके पर (30 अप्रैल) रिलीज होने वाली है।
'सिकंदर' के निर्देशक ने बताया आमिर और सलमान में से कौन है बेहतर डांसर