साउथ में ‘सिकंदर’ की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं ये दिग्गज सितारे, इन तीन फिल्मों से है बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

अमर उजाला

Sun, 30 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना साउथ के कई बड़े स्टार्स की फिल्मों से है। 
 

Image Credit : यूट्यूब

हिंदी पट्टी में भले ही यह फिल्में ‘सिकंदर’ के कलेक्शन पर कुछ खास प्रभाव ना डाल पाए, लेकिन साउथ में इसके कलेक्शन को जरूर प्रभावित कर सकती हैं।

Image Credit : यूट्यूब

चियान विक्रम

साउथ अभिनेता चियान विक्रम की फिल्म ‘वीरा धीरा सूरन’ 27 मार्च को सिनेमाघरों में पहले ही रिलीज हो चुकी है। लगभग 110 करोड़ के बजट में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।

Image Credit : इंस्टाग्राम @the_real_chiyaan

मोहनलाल

पृथ्वीराज सुकुमार के निर्देशन में बनी ‘एल 2 एम्पुरान’ भी 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन ही फिल्म ने 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम- @mohanlal

मोहनलाल अभिनीत फिल्म लगभग 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फिल्म ने चार दिनों में 60.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम- @mohanlal

नितिन

साउथ के स्टार नितिन की फिल्म रॉबिनहुड भी 28 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म लगभग 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फिल्म में श्रीलीला भी हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @actor_nithiin

तीन दिनों में इस फिल्म ने अब तक 6.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम @actor_nithiin

‘मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस ने पिंक ड्रेस में लूटा फैंस का दिल

इंस्टाग्राम- @kimsharmaofficial
Read Now