'सिंघम अगेन' में कैमियो करेगा ये सुपरस्टार अजय देवगन अभिनीत 'सिंघम अगेन' इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है, ये उनके कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है 'सिंघम अगेन' को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, 'सिंघम अगेन' में सलमान खान कैमियो करते हुए नजर आएंगे दर्शक उन्हें चुलबुल पांडे के किरदार में देखेंगे, जिसे उन्होंने अपनी हिट फिल्म दबंग में अदा किया था सिंघम अगेन में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर ने अभिनय किया है d