अमर उजाला
Thu, 22 May 2025
सामंथा रूथ प्रभु साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। इस एक्ट्रेस के करियर को लगभग 15 साल हो चुके हैं।
हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में एक्ट्रेस की 15 साल की एक्टिंग जर्नी को सेलिब्रेट किया गया।
अवॉर्ड फंक्शन में केक काटा गया, सामंथा की पुरानी परफॉर्मेंस को दिखा गया।
सामंथा ने भी अवॉर्ड फंक्शन के स्टेज पर अपनी करियर जर्नी के बारे में एक स्पीज दी। इस स्पीज को ऑडियंस ने सराहा।
इसी अवॉर्ड फंक्शन में सामंथा की पूर्व सास अमला अक्किनेनी भी मौजूद थीं, उन्होंने भी सामंथा के लिए खूब तालियां बजाईं। बताते चलें कि अमला अक्किनेनी सामंथा के पूर्व पति नागा चैतन्य की सौतेली मां हैं।
सामंथा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ में व्यस्त हैं।
सामंथा के पर्सनल फ्रंट की बात करें तो इन दिनों उनका नाम निर्देशक राज निदिमोरु के साथ जोड़ा जा रहा है। पिछले दिनों दोनों की साथ में कुछ फोटो वायरल हुईं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया।
करिश्मा शर्मा ने ऑफ शोल्डर ड्रेस में कराया बोल्ड फोटोशूट, देखें