अमर उजाला
Fri, 18 April 2025
साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अभिनय की दुनिया में कमाल करने के बाद अब फिल्म प्रोडक्शन में भी एंट्री कर चुकी हैं।
सामंथा रुथ प्रभु और उनके प्रोडक्शन हाउस त्रालला मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले 'शुभम' फिल्म का निर्माण किया गया है, जो जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
अभिनेत्री ने अपने इंस्टग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।
इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि फिल्म 09 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अभिनेत्री द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन वसंत मरिगंती और प्रवीण कंदरेगुला द्वारा किया गया है।
एक निर्माता के रूप में अभिनेत्री की यह पहली फिल्म है।
'शुभम' एक कॉमेडी फिल्म है, जो दर्शकों को गुदगुदाने का प्रयास करेगी।
सिनेमाघरों में फिर लगी 'विकी डोनर', यामी ने फैंस से की ये अपील