अमर उजाला
Tue, 16 July 2024
दक्षिण की स्टार अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के लिए गुजरे तीन साल काफी मुश्किलों से भरे थे
अब अभिनेत्री ने अपने मुश्किल दिनों के अनुभवों को साझा किया है
साल 2021 में सामंथा और दक्षिण भारतीय अभिनेता नागा चैतन्य का तलाक हो गया था, दोनों की शादी महज चार साल ही चल पाई थी
साल 2022 में सामंथा ने खुलासा किया था कि उन्हें मायोसाइटिस हो गया है, जिसके इलाज के लिए उन्हें साल भर का ब्रेक लेना पड़ा
सामंथा ने हाल ही में बताया है कि वह अभिनय की दुनिया में वापसी करने को पूरी तरह से तैयार हैं
सामंथा ने कहा कि आज वह जहां है, वहां पहुंचने के लिए वह आग से होकर गुजरी हैं
उन्होंने कहा ‘मुझे अब पहले से ज्यादा मजबूती महसूस हो रही है, क्योंकि यहां तक आने के लिए मैं आग से होकर गुजरी हूं’
सलमान के सामने क्यों रोई थीं कैटरीना? इस कारण खतरे में था करियर