अमर उजाला
Sat, 26 April 2025
साउथ की सुपर स्टार सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
सामंथा ने ब्लू ड्रेस में अपनी खूबसूरत अदाएं दिखाई हैं और कई पोज दिए हैं।
उन्होंने सफेद रंग के गहने पहने हैं और खास तरह की हेयर स्टाइल से अपने लुक को कंप्लीट किया है।
सामंथा रुथ प्रभु की तस्वीरों को उनके फैंस लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने उन्हें कहा है 'नीले रंग में खूबसूरती।' एक दूसरे यूजर ने कहा है 'शाही रंग शाही अंदाज।'
सामंथा रुथ प्रभु तेलुगु और तमिल सिनेमा में नजर आती हैं। वह साउथ में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
सामंथा की सबसे मशहूर फिल्मों में 'सुपर डीलक्स', 'थंगा मगन' और 'जानू' शामिल हैं।
सामंथा रुथ प्रभु बॉलीवुड की फिल्म 'एक दीवाना था' में नजर आई थीं।
‘करियर की शुरूआत में मुझे बदकिस्मत कहा जाता था’, श्रुति हासन ने किया खुलासा