अमर उजाला
Mon, 28 April 2025
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं।
इन तस्वीरों में अभिनेत्री ने अप्रैल महीने के पलों को शेयर किया है और सभी तस्वीरों के बारे में कैप्शन भी लिखा है।
शेयर की गई पहली तस्वीर में सामंथा ब्लू कलर के सूट में दिख रही हैं और वह हंसती हुई भी नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा गेम खेलते समय चेहरा।
दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री स्टेज पर अकेली खड़ी दिख रही हैं और माइक से कुछ बोलती हुई नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में सामंथा को दर्शकों के अपार प्यार पर विश्वास नहीं हो रहा है।
वहीं शेयर की गई तीसरी तस्वीर में अभिनेत्री फ्लाइट में सोती हुई नजर आ रही हैं।
एक अन्य तस्वीर में सामंथा जिम के गेटअप में नजर आ रही हैं।
इसके अलावा एक तस्वीर एक्ट्रेस ने अपनी ही पोस्ट की है, जिसके बारे में कैप्शन लिखते हुए उन्होंने अपने आपको जन्मदिन की बधाई दी है।
एक तस्वीर मे एक्ट्रेस ने अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'शुभम' का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लिखा है इस फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर टॉप पर ट्रेंड कर रहा है।
अगर अभिनेत्री के काम की बात करें तो वह इस समय अपने प्रोडक्शन में बना पहली फिल्म 'शुभम' में व्यस्त हैं, जो 09 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सेफद-गोल्डन साड़ी में मौनी रॉय ने दिखाईं खूबसूरत अदाएं