अमर उजाला
Thu, 9 April 2026
इंडिया गॉट लैटेंट की कंट्रोवर्सी के बाद एक बार फिर से स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना चर्चा में आ गए हैं। अपने हालिया शो के बाद समय ने अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।
समय रैना के माता-पिता उनके साथ नजर आ रहे हैं। पिता ने समय रैना की तरह ही सेम शर्ट पहनी है।
समय रैना ने करीबी दोस्त बलराज के साथ भी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। पूरी कंट्रोवर्सी के दौरान बलराज ने ही समय को सपोर्ट किया था।
समय रैना ने अपने बचपन की भी कई फोटो फैंस के साथ शेयर की हैं।
मां के साथ भी एक पुरानी फाेटो समय ने फैंस के साथ शेयर की है।
समय के माता-पिता कश्मीर से हैं। अपने पैरेंट्स की जवानी की एक फोटो समय ने पोस्ट की है, इसमें दोनों कश्मीरी पहनावे में दिख रहे हैं।
शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' की घोषणा भी हालिया स्टैंडअप शो में समय रैना ने की है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। मुकेश खन्ना ने समय रैना को काफी भला-बुरा कहा है।
वायरल गर्ल मोनालिसा को क्यों मिला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नोटिस?