पत्रकार बनना चाहती थीं बीसी आंटी, कैसे बनीं अभिनेत्री? सुनिए उनकी जुबानी

अमर उजाला

Sun, 27 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @bcaunty

सोशल मीडिया की दुनिया में 'बीसी आंटी' के नाम से लोकप्रिय अभिनेत्री, क्रिएटिव डायरेक्टर और लेखक स्नेहिल दीक्षित मेहरा ने अमर उजाला संवाद में 18 अप्रैल को हिस्सा लिया।

Image Credit : इंस्टाग्राम @bcaunty

इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में ढेर सारी बातें की। आइए पढ़ते हैं स्नेहिल ने क्या कुछ कहा…

Image Credit : इंस्टाग्राम @bcaunty

स्नेहिल से जब पूछा गया कि वह कैसे फिल्म इंडस्ट्री में आईं तो उन्होंने कहा, ‘जैसा कि हमारे देश में होता है जो आप बनना चाहते हैं वो बन नहीं पाते।

Image Credit : इंस्टाग्राम @bcaunty

ऐसा ही मेरे साथ हुआ। मैं एक पत्रकार बनना चाहती थी, पर परिवार वालों ने मना कर दिया। उन्होंने कहा प्रोफेशनल डिग्री लो और मुझे इंजीनियर बना दिया गया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @bcaunty

इंजीनियर बनने के बाद मैं मुंबई गई और बहुत प्रयास किया कि मैं जर्नलिस्ट बन जाऊं। मैंने टीवी में 18 साल काम किया। इस दौरान मुझे पता चला कि मैं बहुत अच्छी स्टोरीटेलर हूं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @bcaunty

उसके बाद जब ओटीटी प्लेटफॉर्म आ रहे थे। एक सीरीज बन रही थी अपहरण। वहां हमें एक कास्टिंग नहीं मिल रही थी जो फोन उठाकर बोले’ “ऐ जी गाली दे रहा है कोई।”

Image Credit : इंस्टाग्राम @bcaunty

मेरे ऊपर भगवान की कृपा रही कि मेरे साथ ये हुआ। ‘अपहरण’ की वजह से मैं कैमरे के सामने आई। सोशल मीडिया पर मुझे 'बीसी आंटी' का नाम दिया गया। इसके लिए मैं सभी का आभार जताती हूं।’ 

Image Credit : इंस्टाग्राम @bcaunty

अभिनेत्री से जब पूछा गया कि आप एक मां भी हैं, घर भी संभाल रही हैं। कंटेंट संभालना है। कैसे ये सब एक साथ चल रहा है?

Image Credit : इंस्टाग्राम @bcaunty

इस पर स्नेहिल ने कहा, ‘मेरा मानना है कि जिंदगी बहुत छोटी है। हमें कोई भी चीज कल पर नहीं टालनी चाहिए। मैं टाइम मैनेजमेंट को बहुत महत्व देती हूं। मैं सोशल मीडिया का भी कैलेंडर बनाकर रखती हूं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @bcaunty

यही गुरुमंत्र है कि आप जिस पल में हैं उसे पूरी तरह से जिए। टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी हैं। घर वालों का भी सपोर्ट है। मेरे पति और बेटा कंटेट में भी सपोर्ट करते हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @bcaunty

स्नेहिल ने आगे कहा, 'मैंने इंडस्ट्री में करीब 18 साल काम किया और मैंने बहुत बड़े-बड़े चैनल और शोज पर काम किया। खूब लिखा। 'अपहरण' की वजह से मैं 'बीसी आंटी' बनी। मैं इसमें गाली देकर ही फेमस हुई हूं, लेकिन स्टेज पर कभी गाली नहीं देती।

Image Credit : इंस्टाग्राम @bcaunty

वो एक किरदार था 'अपहरण' में जो मैंने किया और खत्म हो गया। मैं कभी किसी स्टेज पर पब्लिक अपीयरेंस में गलत शब्दों का प्रयोग नहीं करती'।

Image Credit : इंस्टाग्राम @bcaunty

टीवी एक्टर शाेएब इब्राहिम ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी? जानिए अभिनेता ने क्या कहा?

इंस्टाग्राम @shoaib2087
Read Now