आमिर खान, सनी या प्रियंका चोपड़ा, फिटनेस में किसका अनुशासन सबसे पक्का? डॉ. मेहता ने बताया

अमर उजाला

Thu, 17 April 2025

Image Credit : अमर उजाला
अमर उजाला का वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम का आज गुरुवार को लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आगाज हो चुका है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

संवाद में प्रतिष्ठित लाइफ और फिटनेस कोच डॉ. मिकी मेहता ने शिरकत की, उन्होंने आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा,  डायना हेडन, लारा दत्ता, मनप्रीत  और सनी लियोनी सहित कई सितारों को फिटनेस के गुर सिखाए हैं
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @priyankachopra

डॉक्टर मिकी मेहता से जब पूछा गया कि किस सेलिब्रिटी को ट्रेन करने में सबसे ज्यादा दिक्कत हुई? इस पर उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की ट्रेनिंग के बारे में किस्सा साझा किया

Image Credit : अमर उजाला
उन्होंने कहा, 'प्रियंका 15 साल की थी, जब ‘फेमिना मिस इंडिया’ के लिए ट्रेनिंग में मेरे साथ थीं, बहुत प्यारी बच्ची थीं। कविता, गाना बहुत आराम से कर लेती थीं, बचपन में अनुशासन की समस्या हो सकती है'
Image Credit : इंस्टाग्राम @priyankachopra
डॉ. मेहता ने आगे कहा, 'मैंने प्रियंका को दौड़ लगाने के लिए कहा था और क्लास में एंट्री नहीं दी थी, हमारे प्रदीप गुहा जी ने कहा कि एक चांस दे दो, उसके बाद लाइफ ने उनको बहुत बड़ा चांस दे दिया। आज प्रियंका चोपड़ा हैं'
 
Image Credit : इंस्टाग्राम @priyankachopra

वहीं, आमिर खान की ट्रेनिंग को याद करते हुए कहा, 'आमिर के साथ जब ट्रेनिंग चल रही थी वे ‘तलाश’ कर रहे थे और तीन बजे शूटिंग खत्म करते थे। उसके बाद मैं शूट पर जाता था'

Image Credit : सोशल मीडिया

मेहता ने आगे कहा, 'आमिर खुद गाड़ी चला के होटल जाते, उनके पास स्पेशल परमिशनस थी। सुबह चार बजे उनके लिए स्विमिंग पूल खुलता था। वहां पर हम उन्हें स्विमिंग के जरिए फिटनेस-वेलनेस सिखाते थे’
 

Image Credit : एक्स
आमिर को लेकर डॉ. मेहता ने कहा, 'उन्होंने मेरी कही किसी भी चीज को चुनौती नहीं दी कि क्यों करना है? वह बहुत अच्छे और अनुशासित छात्र हैं' 
Image Credit : सोशल मीडिया

वहीं, सनी लियोनी को लेकर कहा, 'सनी ने मुझे फिटनेस सिखाया! डॉ. मेहता ने कहा कि सनी लियोनी के साथ उन्होंने एक वेलनेस वीडियो बनाया था, जिसमें चार दिन का समय लगा
 

Image Credit : Instagram@sunnyleone6707

ग्लैमरस फोटोशूट से भूमि ने धड़काया फैंस का दिल

इंस्टाग्राम-@bhumipednekar
Read Now